EBS New Media - Essential Broadcast Solutions

प्रभावशाली, प्रबन्धनीय और किफ़ायती प्रसारण सेवाएँ

इसेंशियल ब्रॉडकास्ट सोल्यूशन्स (ई.बी.एस) वह सभी चैनल सहायता सेवाएँ प्रदान करता है जो आपके प्रसारण उपक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक हैं। चाहे आप नए चैनल का आरंभ कर रहे हो या विद्यमान चैनल को समेकित करना चाहते हो या इसमें नई सेवाएँ जोड़ना चाहते हो, .बी.एस के पास वे सभी आवश्यक उत्पाद और निपुणताएँ हैं।   

हमारे उत्पादों की श्रेणी एक मामूली ई.पी.जी. सेवा से लेकर पूर्णतः एकीकृत प्रसारण समाधान तक फैली है, जिसमें प्लेआउट अनुसूचन से लेकर परिपूर्ण मीडिया वेब ऐप्लिकेशन्स तक सभी कुछ सम्मिलित है। हमारे ग्राहक सृजनात्मक, अग्रेषित विचार और अभियाचना करने वाले हैं और वे उद्योग के लिए निरंतर उत्तेजक चुनौतियाँ प्रस्तुत करते हैं। उन्हें ऐसे समाधान प्रावधानकर्ता की आवश्यकता है जो उनके नवोन्मेष विचारों की व्याख्याएँ लेकर उनका विकास कर सके और उन्हें वास्तविकता में बदल सके।   इसीलिए वे हमेशा ई.बी.एस को चुनते हैं।

कम्पनी

ई.बी.एस. न्यू मीडिया की स्थापना 1986 में हुई। इसका विस्तार ऑर्गेनिक वृद्धि (अपने उत्पाद और बिक्री को बढ़ाकर) और अभिग्रहण दोनों द्वारा हुआ है ताकि सभी चैनल सहायता जानकारी सेवाओं की पूरी श्रेणी की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके।    

यू.के. की प्रसारण सेवाओं का अग्रणी प्रावधानकर्ता होने के नाते, ई,बी.एस. प्रसारण तकनीक में एक अग्रणी स्थान पर है जिसके पास बेजोड़ विकासशील संसाधन और निपुणता उपलब्ध हैं।  हम उच्चतम तकनीक और सम्पादकीय मानकों के उत्पादों की पूर्ण श्रेणी की आपूर्ति करते हैं। चाहे आप एक विद्यमान चैनल हो या फिर एक नया चैनल आरंभ करना चाहते हों, हम खास आपके लिए बनाए गए समाधान प्रदान कर सकते हैं।

यदि आप सम्पूर्ण समाधान ढूँढ रहे हैं तो शुरू से अन्त तक, सहज और कार्यकुशलता के साथ ई.बी.एस. आरंभ/प्लेआउट की पूरी प्रक्रिया का प्रबंधन करने के लिए एक किफ़ायती पैकेज प्रदान करता है।

ई.बी.एस. मुख्यतः एक विकास करने वाली कम्पनी है इसलिए हमें सबसे ज़्यादा जोश तब महसूस होता है जब हमें एक ऐसे चैनल के साथ काम करने का अवसर मिलता है जो हटके कुछ करना चाहता है!  पूर्ण बीस्पोक समाधानों के लिए हमारा काम भीड़ से अलग है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपका चैनल इस क्षेत्र में अग्रणी हो।

उत्पाद

ई.पी.जी. (इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड)

ग्राहकों द्वारा अपने कार्यक्रमों में से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु ई.बी.एस. हमेशा ही उनकी सहायता करने के लिए तत्पर है। हम पूर्णतः प्रबंधित सेवा प्रदान करते हैं जिसमें शामिल है कार्यक्रम निर्माण, सृजनात्मक लेखन और सूची वितरण, साथ ही साथ, पूर्ण प्रशिक्षण सहित सभी विशेषताओं से परिपूर्ण स्वंय-संपादन विकल्प ताकि हमारे ग्राहक स्वयं ही अपनी आवश्यकतानुसार अपने कार्यक्रम प्रबंधित कर सके।

ई.बी.एस. डिजीगेट नाम के ऐसे सॉफ्टवेअर का प्रयोग करता है जिसे हमने स्वयं मल्टी-प्लेटफॉर्म ई.पी.जी. कार्यक्रमों का सृजन और प्रबंधन करने के लिए विकसित किया है। हमेशा परिवर्तित होने वाले प्रसारण उद्योग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए, यह प्रणाली हमें अपनी व्यवस्था को मरोडने और आवश्यकतानुसार बदलने की स्वतंत्रता और परिवर्तनशीलता प्रदान करती है।

डिजीगेट का प्रयोग अन्य मीडिया जैसे वेबसाइट, टेलीटेक्स्ट और प्रेस को कार्यक्रमों की सूची देने के लिए किया जा सकता है साथ ही साथ वह प्लेआउट अनुसूची टूल के रूप में भी कार्य कर सकता है जो आपका काफी समय और संसाधन बचाता है।

कार्यक्रम बनाना

आपके चैनल के प्लेआउट का कार्यक्रम बनाना ज़्यादा समय लेने वाला और परिश्रमी काम है इसलिए ई.बी.एस. ने अपने विद्यमान, आज़माए और भरोसेमंद डिजीगेट सॉफ्टवेअर में ही नई कार्यात्मकता को शामिल किया है।     

चैनल अब अपनी प्रोग्रामिंग, प्रोमोज़, विज्ञापन और अनुषंगी प्रसंगों के सभी कार्यक्रम डिजीगेट प्रणाली के आसानी से प्रयुक्त इंटरफेस द्वारा तैयार कर सकता है।   यदि आपके पास इंटरनेट कनेक्शन है तो आप यह कहीं से भी कर सकते हैं क्योंकि डिजीगेट आपके वेब ब्राउज़र में चलता है।

कार्यक्रम प्रणाली डिजीगेट के ईं.पी.जी. संपादन प्रणाली के संयोजन में चलती है अर्थात आपकी ई.पी.जी. और प्लेआउट हमेशा समकालीन रहेंगे।

ई.बी.एस. ने इस सॉफ्टवेअर को अरकिवा और ग्लोबकास्ट के साथ मिलकर विकसित किया है और चैनल की प्लेआउट कार्यक्रम फाइलें सफलतापूर्वक दोनों प्लेआउट प्रावधानकर्ताओं को देता है।

प्लेआउट

ई.बी.एस. में हम प्रसारणकर्ता की वैयक्तिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए हमारी सेवाओं को आपकी आवश्यकतानुसार बनाकर, पूर्ण रूप से व्यापक व्यावसायिक प्लेआउट सेवा प्रदान करने का प्रयास करते हैं। हमारी प्लेआउट प्रणाली डिजीटल मीडिया के अन्तर्विषय की सुपुर्दगी में प्रसारणकर्ता और विमोहित श्रोताओं के बीच एक अत्यावश्यक कड़ी है। चाहे आपको पूर्णतः प्रबंधित सेवा की आवश्यकता हो या आपमें अपने स्वयं के चैनल को नियंत्रित करने की योग्यता हो, हमारी बीस्पोक प्रणालियाँ और तकनीशियनों का अनुभवी दल अनुकूल समाधान प्रदान कर सकने में सक्षम है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे सम्पर्क करें।

वेब डिज़ाइन और विकास

टेलीविज़न मीडिया और डाइनैमिक डिज़ाइन के हमारे वर्षों के अनुभव द्वारा ई.बी.एस. आपके चैनल के लिए सम्पूर्ण ऑनलाइन समाधान दे सकता है।

  हमारी ऑनलाइन सेवाएँ, ई.पी.जी. में प्रयुक्त होने वाले डाटा पर ही चलने वाले एक सरल वेब सूची-पृष्ठ से लेकर, नवीनतम ऑनलाइन प्रौद्योगिकी इस्तेमाल की हुई अन्तर्विषय-प्रबंधित, वैशिष्ट्य पूर्ण इन्टरएक्टिव वेबसाइट तक फैली हुई हैं।

हमें टी.वी. से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की वेब परियोजनाओं पर काम करने का अनुभव है जिसमें उच्च धारणा वाले ब्रांड के प्रति सजग ग्राहकों से लेकर कॉरपोरेट डिज़ाइन और इ-कॉमर्स तक सभी शामिल है।  

सृजनात्मक लेखन

ई.बी.एस. के पास अनुभवी और प्रतिभाशाली शब्दप्रभू लेखकों का एक दल है जो आपकी आवश्यक विशिष्टताओं और लहज़े के अनुसार ई.पी.जी. और सुर्खियाँ-दस्तावेज़ों का सृजन कर सकते हैं।

इस क्षेत्र के हमारे विद्यमान ग्राहक नाना प्रकार के चरित्र और विभिन्न शैलियोँ में लिखने के लिए हमें विविध चुनौतियाँ देते हैं; अनूठे धारावाहिकों से लेकर साहसी रीऐलिटी श्रृंखलाओं और बी वर्ग की विनोदी फिल्मों तक।   

आपकी जो भी आवश्यकता हो, ई.बी.एस. के पास उन्हें पूरा करने के लिए गुणवत्ता और सृजनात्मकता है।

 

सुर्खियाँ-दस्तावेज़

टी.वी. चैनल को अतिरिक्त पहुँच और प्रभाव देने के लिए ई.बी.एस. डाइनैमिक कार्यक्रम सुर्खियाँ-दस्तावेज़ का लेखन, निर्माण और वितरण करता है। हम कई प्रकार के फाइल फारमैट पर काम कर सकते हैं और आप जिस लहज़े में विपणन पाठ चाहते हैं उसमें हम वह दे सकते हैं।

अनुवाद

भरोसेमंद और अनुभवी भागीदार के साथ काम करके ई.बी.एस. आपकी सभी टेलाविज़न सूचियों, सुर्खियों और वेब साइट के अन्तर्विषय के लिए व्यापक अनुवाद सेवाएँ प्रदान कर सकता है।

कई पुरस्कार जीत चुका हमारा भागीदार सभी प्रकार की अनुवाद सेवाओं के लिए ISO 9001 से प्रमाणित है।  विभिन्न व्यावसायिक निकाय जैसे असोसिएशन ऑफ ट्रांसलेशन कम्पनीज़ (ए.टी.सी.) और इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रांसलेशन एंड इंटरप्रिटिंग (आई.टी.आई) के सदस्य होने के नाते हम अपने ग्राहकों को निरंतर उच्च मानक वाला कार्य प्रदान करने की गारंटी दे सकते हैं।

कंटेंट डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क (सी.डी.एन.)

ई.बी.एस. जानता है कि किसी चैनल की मल्टी-प्लैटफॉर्म पहुँच उसकी सफलता में अति महत्त्त्वपूर्ण होती है। इसलिए हमने सी.डी.एन का निर्माण किया है, जो एक सॉफ्टवेअर समाधान है जो आपकी मल्टीमीडिया के अन्तर्विषय को लेकर उसे सूचीबद्ध करके विभिन्न प्रकार के प्लैटफॉर्मों पर वितरित करता है।

इस दृष्टिकोण का अर्थ है कि आप अन्तर्विषय को उपग्रह टी.वी., आई.पी. टी.वी. और वैप साइट (उदाहरण के लिए) पर एक ही समय प्रसारित कर सकते हैं और इसके लिए आपको केवल एक ही कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता होती है।

कम्प्लायन्स रिकॉर्डिंग

यह अत्यावश्यक है कि प्रसारणकर्ताओं के पास नियामक उद्देश्यों के लिए विश्वसनीयता और किफ़ायत के साथ अपना चैनल रिकॉर्ड करने की क्षमता हो।  ऑफकाम के विनियमन के अनुसार, केबल और उपग्रह चैनल 60 दिनों के लिए, स्थलीय चैनल 90 दिनों के लिए और रेडियो चैनल 42 दिनों के लिए अपने सभी प्रसारण प्रेषित किए गए रूप में अभिलेखित करें। यह अनिवार्य है कि प्रसारणकर्ताओँ के लिए आवश्यक ऑफकॉम परिचालन अनुज्ञप्ति प्राप्त करने और बनाए रखने के लिए चैनल एक कम्प्लायन्स रिकॉर्डिंग सेवा का प्रयोग करें।

ई.बी.एस. पूरे यू.के. के सभी प्लैटफॉर्मों पर हमारे ऑन-साइट डाटा केंद्र से चैनल की 24/7 रिकॉर्डिंग प्रदान कर सकता है और ग्राहक के अनुरोध करने पर यथा-समय डी.वी.डी. पर आवश्यक रिकॉर्डिंग प्रस्तुत करा सकता है। 

अति महत्त्वपूर्ण प्रसारण सेवाओं के साथ व्यवहार करते समय परिशुद्धता और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए ई.बी.सी. एक प्रोएक्टिव मॉनीटरिंग और रखरखाव की नीति अपनाता है। 

एनकोडिंग

टी.वी. प्रसारण, आई.पी. स्ट्रीमिंग, पॉडकास्ट, मोबाइल ऐप्लिकेशन या किसी अन्य वीडियो माध्यम के लिए ई.बी.एस. आपके विद्यमान मीडिया को किसा भी आवश्यक डिजीटल फारमैट में बदल सकता है।

हमारे उपकरण अत्याधुनिक हैं और किसी भी उद्योग मानक फारमैट पर काम कर सकते हैं।

हमारी एनकोडिंग सेवाओं के अधिक विवरण के लिए कृपया हमसे सम्पर्क करें।  

उत्पादन

हमारा समर्पित और सृजनात्मक दल आपके निर्देशों के अनुसार वीडियो का अन्तर्विषय प्रस्तुत कर सकता है।
विकास
आपका चैनल - आपका निर्णय!

ई.बी.एस. आपके चैनल को कुछ हटके बनाने के लिए आवश्यकतानुसार ढाल सकता है!

किसी चैनल का आरंभ बहुत ही उत्साहपूर्ण होता है लेकिन आपके चैनल को भीड़ से अलग बनाने के लिए कई सारी नई कल्पनाओं की आवश्यकता होगी।   यदि आपके पास कुछ अलग विचार है तो हम आपसे सुनना पसंद करेंगे। हमारी विशेषता है, कटिंग एज और वर्तमान प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल और कल्पनाओं का एकत्रीकरण कर उन्हें साकार करने वाले समाधानों का डिज़ाइन और निर्माण करना।

आप स्वयं से निम्नलिखित प्रश्न पूछें :

  • क्या पहले से ही कोई यह कर रहा है?  
  • क्या मैं अपने अन्तर्विषय की पूरी क्षमता तक अधिकतम उपयोग कर रहा/रही हूँ ?  
  • क्या मैं यह विचार कर रहा/रही हूँ कि मेरा अन्तर्विषय किसे, कहाँ और किन प्लैटफॉर्मों पर लिया और प्रस्तुत किया जाएगा?
  • अपने चैनल को सफल होने का बेहतरीन मौका देने के लिए क्या मैंने हर सम्भव आय के स्रोतों की खोज की है?
  • क्या मेरे वेबसाइट पर पहले से ही ऐसे मीडिया है जिन्हें मैं काम में ला सकता(ती) हूँ और प्रसारित कर सकता(ती) हूँ?  

यदि आप इन सबके बारे में सोच नहीं रहे हैं तो हम आपको सीधे बेब, आई.पी. और ऑफलाइन एकीकरण सहित प्लेआउट प्रणाली प्रदान कर सकते हैं। यदि आप अलग बनना चाहते हैं तो अभी हमसे बात करें!